24 जून 2024 - 03:58
ज़ायोनी सेना ने दरिंदगी की सारी हदें पार, घायल फिलिस्तीनी नागरिक को जीप पर बांधा

8 महीने से फिलिस्तीन में क़त्ले आम कर रही ज़ायोनी सेना की दरिंदगी और बर्बरता से पूरी दुनिया हतप्रभ है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जेनिन निवासी को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाते हुए देखा जा सकता है।

फिलिस्तीन में पिछले 8 महीने से जनसंहार कर रही ज़ायोनी सेना ने एक बार फिर दरंदगी की सारी हदें पार करते हुए घायल फिलिस्तीन नागरिक को जीप के बोनट पर बांध कर संकटग्रस्त इलाक़ों में घुमाया।

ज़ायोनी आतंकियों ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में एक घायल फिलिस्तीनी नागरिक को सैन्य जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ज़ायोनी सेना ने गलती स्वीकार करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। पिछले 8 महीने से फिलिस्तीन में क़त्ले आम कर रही ज़ायोनी सेना की दरिंदगी और बर्बरता से पूरी दुनिया हतप्रभ है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जेनिन निवासी मुजाहिद आजमी को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाते हुए देखा जा सकता है। उसी समय जीप के करीब से दो एंबुलेंस को भी गुजरते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर दुनिया भर के सोशल मीडिया यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मुजाहिद के परिवार के अनुसार, इस्राइली सेना की तरफ से की जा रही छापेमारी के दौरान वह घायल हो गया था। जब हमने इस्राइली सैनिकों से एंबुलेंस के लिए मदद मांगी, तो सैनिकों ने मुजाहिद को पकड़ लिया। उन्होंने मुजाहिद को जीप के बोनट पर बांध दिया और साथ ले गए।